वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
भाई ने गाली देने से किया मना तो चाकू से किया वार
कोलकाता। न्यूटाउन के हाथियारा पश्चिम पाड़ा इलाके से रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक तनाव ने आखिरकार एक खौफनाक रूप ले लिया। मृतक का नाम शेख नाफिज़ अहमद उर्फ बच्चू बताया गया है, जबकि आरोपी उसका चचेरा भाई शफीकुल नूर इस्लाम उर्फ बाबू है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।
घटना रविवार की शाम करीब 4 बजे की है जब आपसी विवाद को केन्द्र कर बाबू अचानक बच्चू के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बच्चू ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो बाबू बुरी तरह भड़क गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी। दोनों के बीच का विवाद इस हद तक बढ़ गयी कि बाबू ने अपने चचेरे भाई बच्चू के पेट में चाकू घोंप दिया। रक्त रंजित अवस्था में गंभीर रूप से घायल बच्चू को परिजनों ने बागुईआटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईको पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बाबू को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। एक पारिवारिक विवाद का इतना भयावह रूप लेने से पड़ोसी भी स्तब्ध हैं।